सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- मैनाटाड़। रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर मर्जदवा स्टेशन से आगे सगरौवा गांव के सामने रविवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी संजय पांडेय के पुत्र अंकुश पांडेय (26) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अंकुश रोजी-रोटी की तलाश में सीतामढ़ी से ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान सगरौवा गांव के सामने वह ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुरुषोत्तमपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों ...