औरैया, मई 19 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के न्यू रेलवे स्टेशन वीरपुर के पास ट्रेन से गिरकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की और मृतक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से सीआरपीएफ का पहचान पत्र, आधार कार्ड, आनंद विहार से डेहरी ऑन सोन तक का ट्रेन टिकट तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान 35 वर्षीय उपेंद्र राम पुत्र सुरेंद्र राम निवासी बरवाडीह, खुरा, जिला लातेहार, झारखंड के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौतजांच और परिस्थितियाँ प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा र...