पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार की दोपहर में पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी सुनील दुबे के रूप में की गई है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, सुनील दुबे कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर अपने रिश्तेदार के घर लातेहार जिले के बरवाडीह जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, रेल ट्रैक के किनारे मिला शव इसी दौरान बजराहा पुल के पास अज्ञात कारणों से ट्रेन से नीचे गिर गए गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.