समस्तीपुर, जून 9 -- राजनगर। राजनगर रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन से गिरकर दोनों पांव कटने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। मृतक रामप्रसाद मोची मधुबनी का रहनेवाला था। वह करीब 70 वर्ष का था। जानकारी अनुसार करहिया गांव स्थित रिश्तेदार के पास वह जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर वृद्ध का कटा दोनों पैर, मौतघटना की जानकारी मामले में स्थानिय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की शाम दरभंगा से जयनगर जानेवाली डीएमयू ट्रेन करीब 5.05 बजे शाम के समय राजनगर प्लेटफॉर्म पर पहुंची। एवं ट्रेन रूकने के लिए गति धीमा हुआ तो रामप्रसाद उतरने का प्रयास किया। उसी दरम्यान संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। एवं ट्रेन के चपेट में आ गया। घटना में वृद्ध का दोनों पैर कटकर अलग हो गया। अस्पताल ले जाने की तैयारी करते समय उसकी मृत्यु हो गई। स्थानिय लोगों व स...