ट्रेन से गिरकर लखीमपुर खीरी के युवक की मौत
हरदोई, जून 25 -- हरदोई। हरदोई-बरेली डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हरदोई-बरेली डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1176/0 1140 यार्ड के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। तलाशी के दौरान पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान 21 वर्षीय पीयूष निवासी ग्राम रामदीनपुर महेशपुर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल भी मिला। इसमें सुरक्षित नंबरों के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.