मुजफ्फरपुर, जून 25 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बहरामपुर दुबहा में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर अंजली की मौत मामले में पिता ने गुरुवार को यूडी केस दर्ज कराया है। अंजली के पिता मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाने के रखवारी वार्ड दस निवासी जयराम प्रसाद ने सकरा पुलिस को बताया कि पुत्री तीन दिन पहले दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गांव के लिए चली थी। उसके साथ राहुल कुमार भी था। दोनों सामान्य बोगी में सफर कर रहे थे। भीड़ के कारण दोनों ट्रेन के गेट पर खड़े थे। अचानक दुबहा बहरामपुर के निकट पुत्री ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास दिल्ली से सकरी जंक्शन तक का टिकट था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवती की मौत में यूडी केस सकरा थानेदार ने बताया कि शव परिजन लेकर मधुबनी चले गए। यह भी पढ़ें- सकरा में ट्रेन से कूदकर युवती ने द...