समस्तीपुर, जून 13 -- विभूतिपुर। समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के सिंघियाघाट से रोसड़ा स्टेशन के बीच सोनवारचक पुल के निकट ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जख्मी युवक बेगूसराय जिले के खोदावंतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी प्रभाकांत झा का पुत्र निशांत कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे जख्मी के पिता ने बताया कि निशांत मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...