ट्रेन से गिरकर युवक घायल
मुरादाबाद, मई 18 -- क्षेत्र के रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को मुरादाबाद जा रहा एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद उपचार के लिए रेफर किया गया। उत्तराखंड के ग्राम प्रतापपुर निवासी रघुवीर (30) किसी काम से ट्रेन से मुरादाबाद जा रहे थे। बताया कि थाना भगतपुर क्षेत्र के रोशनपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पीछे वह अचानक ट्रेन से गिरकर घायल हो गए।सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर भिजवाया, जहां से हालत गंभीर हालत के चलते उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.