मुजफ्फरपुर, जून 18 -- सरैया। बसैठा निवासी मेवालाल महतो के पुत्र सूरज कुमार (19) का प्रयागराज जिले के जसरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर दोनों पैर व एक हाथ कट गया। वह गुजरात से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज पहुंच गए हैं। परिजनों ने बताया कि सूरज दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा है। छह माह पहले गांव के कुछ युवकों के साथ सूरज मजदूरी करने गुजरात गया था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक के दोनों पैर व हाथ कटा यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...