औरैया, अप्रैल 30 -- फफूंद, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता स्टेशन और फफूंद स्टेशन के बीच गांव कन्हो के सामने डाउन लाइन पर बीती रात एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना ट्रैकमैन धर्म सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाता चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है, लेकिन लॉक होने के कारण उसमें मौजूद जानकारी नहीं मिल सकी और न ही कोई कॉल आने से पहचान हो पाई। मृतक ने कत्थई रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.