औरैया, अप्रैल 23 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर बुधवार शाम ट्रेन से गिरकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय दीपक रावत पुत्र अजय रावत निवासी ग्राम तारखुता, पोस्ट पसाई, थाना पोडियाहॉट, जिला गोंडा (झारखंड) के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक 22466 बैजनाथ एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अमृत भारत ट्रेन की बोगी से यात्री का शव बरामद घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश चंद्र और जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...