ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
गोरखपुर, जून 8 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के सतहवां पश्चिमी गांव के पास सोमवार दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वह हरे रंग की शर्ट और हल्के बैंगनी रंग का लोवर पहने था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से पेचकस और रिंच मिले हैं। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर युवक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.