हरदोई, अप्रैल 11 -- सण्डीला। क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सण्डीला स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी कि रेलवे पोल संख्या 1123 के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जब तक मदद पहुंचती तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बृजेश 36 वर्ष निवासी बेहसरिया थाना सण्डीला जनपद हरदोई के रूप में हुई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सर्वेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.