कानपुर, जुलाई 23 -- शिवली,संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा स्टेशन के पास चौथियाई गांव का एक युवक बुधवार की रात पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया जहां गुरुवार की भोर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाली शिवली क्षेत्र के मदारपुर गाजीउद्दीन के मजरा चौथियाई गांव निवासी जगरूप सिंह का बाइस वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव कानपुर नगर में मजदूरी करने जाता था। बुधवार की शाम रोज की तरह पैसेंजर ट्रेन से वापस गांव लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: ट्रेन हादसे में सिविल कोर्ट के यूडीसी की मौत  अलियापुर मैंथा स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1047के/1315 के सामने अप लाइन प...