ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव
समस्तीपुर, मई 17 -- रोसड़ा। रुसेराघाट (रोसड़ा) रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्टेशन के गुमटी संख्या 17ए एवं 18सी के बीच लालबत्ती से करीब 300 मीटर दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय गुमटी संख्या 18सी पर तैनात गेटमैन को एक मजदूर ने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।
शव की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई तलाशी में मृतक की जेब से 70 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक प्रिंटेड शर्ट और जींस पहने हुए था। बरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.