रामपुर, अगस्त 19 -- बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन से गिरकर स्वार क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी कंट्रोल मुरादाबाद से सूचना मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान स्वार क्षेत्र के गांव छपर्रा निवासी शाकिर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए गढ़मुक्तेश्वर रवाना हो गए। तहसील क्षेत्र के गांव छपर्रा निवासी वहीद का 30 वर्षीय बेटा शाकिर चेन्नई में हेयर ड्रेसर का काम करता था। बताया गया कि वह अपनी मां की चालीसवें की फातिहा के बाद मंगलवार रात ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। यह भी पढ़ें- Hapur News: ट्रेन से गिर कर युवक की हुई मौत बुधवार को बाबूगढ़ स्टेशन के पास रेलवे लाइन नंबर दो पर उस...