फिरोजाबाद, मई 1 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची जो शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तथा उसे पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। हादसा दोपहर के बाद का है। थाना रसूलपुर पुलिस ने बताया कि शव को अपने कब्जे में कर लिया गया। जांच के दौरान उसकी जेब से मिले कागजों के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल उम्र 30 वर्ष पुत्र अखिलेश निवासी चांदपुर फफूंद जिला औरैया बताया गया। पुलिस ने बताया है कि हादसे की सूचना युवक के परिजनों को दे दी है। उन्होंने बताया यह हादसा मौड़ा-कनेंटा रेलवे फाटक के समीप हुआ। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल से हुई शिनाख्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.