ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा, रेफर
रांची, अप्रैल 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के टांगर बसली रेलवे स्टेशन के समीप बेड़ो-मांडर सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को करीब पौने चार बजे रांची से लोहरदगा जा रही मेमू ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के बिसाहा खटंगा गांव निवासी राहुल ठाकुर (पिता- सीताराम ठाकुर) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी बेड़ो पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राहुल इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दे चुका था और अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.