चंदौली, मार्च 5 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार की शाम पांच बजे डाउन की हमसफर एक्सप्रेस के रवाना होने पर सवार हो रहा एक 50 वर्षीय यात्री गिर गया। इससे पायदान से टकराकर यात्री घायल हो गया। घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। आरपीएफ ने घायल यात्री को लोको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बिहार अररिया जिले के रहने वाले घायल को लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...