सोनभद्र, अप्रैल 26 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास रेलवे लाइन किनारे रविवार सुबह एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से गिरने के कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष तिर्की पुत्र बाघा तिर्की निवासी बनौहरा, रंका टोली पंडरा, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्लंबर मिस्त्री का कार्य करता था और रोजगार के सिलसिले में लुधियाना जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, रेल ट्रैक के किनारे मिला शव ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को...