मथुरा, जून 30 -- दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर आझई रेलवे फाटक के समीप रविवार रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। उसके पास से मिले मोबाइल से मेरठ निवासी युवक के रूप में उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने परिजनों के आने पर युवक का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ​मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी, गली नंबर-02) निवासी जफर पुत्र जुल्फिकार रविवार की रात यात्री ट्रेन में सवार होकर नई दिल्ली से नागपुर के लिए रवाना हुआ था। सफर के दौरान जब ट्रेन थाना जैंत क्षेत्र में आझई रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी खंभा नंबर 141/01 के समीप जफर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जफर का मोबाइल और कीमती सामान ट्रेन की सीट पर ही रह गया था। इसलिए सहयात्रियों ने फोन पर आए परिजनों के कॉल को रिसीव कर उन्हें इस ...