मेरठ, नवम्बर 15 -- माहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी और परतापुर पुलिस तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। इस बीच शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शुक्रवार सुबह मेरठ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से एक महिला गिर गई। ट्रैक के बीच पत्थरों में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे फाटक नजदीक होने के कारण मामला सीमा विवाद में उलझ गया। थाना पुलिस ने जीआरपी को जानकारी दी। दोनों पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। जीआरपी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 52 वर्ष है। महिला ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। शिनाख्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.