गाजीपुर, फरवरी 5 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर-डीडीयू रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय आशा सिंह पत्नी सुरेश सिंह निवासी ग्राम कुर्था, शहर कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आशा सिंह अपने देवरानी के साथ गंगासागर स्नान कर पंजाब मेल से वापस घर लौट रही थीं। गुरुवार की सुबह जैसे ही पंजाब मेल भदौरा रेलवे स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान ट्रेन से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफार्म पर गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.