सीवान, दिसम्बर 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। युवक ट्रेन से गिरकर मरा है या हत्या कर उसके शव को फेंका गया है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की मौत रात में हीं ट्रेन से गिरकर हुई होगी अथवा किसी अपराधी या अपराधियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में फेंक दिया होगा, ताकि यह दुर्घटना लगे। लोगों ने बताया कि सुबह में मृतक का शरीर देखने से ऐसा लग रहा है कि रात में हीं उसकी मौत हुई है। ठंड बढ़ने के कारण शाम होते हीं लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं और सुबह में भी देर से हीं घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसी स्थिति वह रात में ट्रेन से या सुबह में ट्रेन से गिरा है अथवा किसी ने उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए रेलवे लाइन के पास फेंक दिया है फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है। यह जांच का विषय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.