मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- मधुबन। ट्रेन से दुर्घटना हो जाने से मधुबन के मनपुरवा ग्राम के एक मजदूर युवक की मौत सूरत में रविवार की आधी रात के आसपास में हो गयी। मृतक मधुबन थाने के मनपुरवा ग्राम के उमेश पटेल का पुत्र विक्की कुमार (22) था। घटना के संबंध में मृत युवक के भाई विकास कुमार ने बताया कि विक्की सूरत के हरियाल के एक कपड़ा की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह करंज इलाके में डेरा लेकर रहता था। सोमवार की रात इनके भाई के मोबाइल पर किसी मित्र ने फ़ोन किया कि वह सूरत के किम रेलवे स्टेशन पर उसे लेने पहुंच जाए। ट्रेन पकड़कर जाने के दौरान इनका भाई ट्रेन से गिरकर घायल गया। इससे उसकी मौत इलाज के क्रम में वहां के एक हॉस्पिटल में हो गयी। बताया कि उसका शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचेगा। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्द...