ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत
मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- पड़री (मिर्जापुर)। क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया। मृतक के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के नम्बरों से मृतक की पहचान हुई। मृतक के भाई का नंबर मिल गया।उसी से पहचान हुई। रामचंद्र मेहता उम्र (36) वर्ष पुत्र स्व. दुखी लाल मेहता, बिहार के अररिया जिले के पथराहा, वार्ड नंबर-तीन, घूरना बाजार का निवासी था। वह किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहा था और गेट के पास बैठा था। जब ट्रेन पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास पहुंची तो वह अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.