देवरिया, अप्रैल 10 -- देवरिया। भटनी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को ट्रेन से गिर कर बिहार का एक युवक घायल हो गया। बिहार प्रांत के सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्रके मौजमपुर निवासी आलोक कुमार (23) पुत्र नवीन रंजन दास खिलाड़ी है। वह क्रिकेट खेलने एकमा गया था। वहां से लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा रेलवे स्टेशन पर उतरा।अपना किट उतार कर प्लेटफार्म पर रखा, लेकिन बैग व चार्ज ट्रेन में छूट गया। वह लेने जा रहा था कि ट्रेन चल दी। इसके बाद वह सामान लेने के लिए पीछे आ रही सद्भावना ट्रेन में सवार हो गया। युवक का आरोप है कि वह गेट के पास खड़ा था कि भटनी रेलवे स्टेशन के पास किसी ने धक्का दे दिया और वह गिर गया, जिससे घायल हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी भटनी पहुंची और युवक को लेकर सीएचसी भटनी पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.