बक्सर, मार्च 17 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बक्सर और नदांव के बीच ट्रेन से गिरकर यूपी के बलिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की रात बक्सर और नदांव के बीच किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सदर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिक्रमा राजभर पिता शिवपूजन राजभर ग्राम पिपरा थाना नरही जिला बलिया के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...