मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात किसी ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। रेलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास मिले मोबाइल से शव की पहचान प्रतापगढ़ निवासी के रुप में हुई है। चुनार जीआरपी चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा छोर की ओर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। रेलवे कर्मियों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जेब से मोबाइल और प्रयागराज से गया तक का टिकट मिला। मोबाइल में मिले नंबर से मृतक के घरवालों को सूचना दी गई। शव की पहचान प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेपर निवासी 29 वर्षीय रंजीत पुत्र स्व. अमरजीत के रुप म...