ट्रेन से गिरकर पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत, मचा कोहराम
हाजीपुर, अप्रैल 7 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत निवासी एक छात्र की मौत महनार रोड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर हो गई। मृत छात्र मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी रामचंद्र राय का 21 वर्षीय पुत्र जैश कुमार था। इसकी मौत महनार रोड रेलवे स्टेशन के पास सोनपुर-बरौनी 75246 ट्रेन से गिरकर हो गई। घटना के बाद उसे स्थानीय लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर गए,जहां प्राथमिक चिकित्सा की गई और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम है। स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जैश अपने घर से समस्तीपुर जा रहा था। वह समस्तीपुर के कामेश्वर नारायण सिंह पॉलिटेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.