मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के जगदीशपुर वार्ड 26 निवासी विजय कुमार राय (30) की जलपाईगुड़ी के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सदमे में बीमार पिता शंभू राय (60) ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पिता-पुत्र असम के डिब्रूगढ़ से घर लौट रहे थे।परिजन रवींद्र राय ने बताया कि पिता-पुत्र डिब्रूगढ़ में मजदूरी करते थे। जलपाईगुड़ी से आगे उल्टी करने के लिए विजय ट्रेन के गेट पर आया था। इसी दौरान विजय ट्रेन से गिर गया। रवींद्र राय ने बताया कि पुत्र की मौत से आहत बीमार पिता ने बरौनी से आगे दम तोड़ दिया। रेल पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बरौनी पहुंचे परिजनों को रेल पुलिस ने दोनों शवों को सौंप दिया। विजय को एक पुत्र और तीन पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.