ट्रेन से गिरकर पंजाब के युवक की मौत
रामपुर, अगस्त 16 -- मिलक क्षेत्र में एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। यह घटना दुगुनपुर रेलवे स्टेशन के पास खंभा संख्या 1353/28 के निकट रेलवे ट्रैक पर हुई। एक ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक के बीच शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उसने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक को मिलक के सरकारी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले एक कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हर्षदीप पुत्र जसविंदर, निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक अन्य कार्ड भी बरामद हुआ। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.