ट्रेन से गिरकर निजी शिक्षक की गई जान,कोहराम
बेगुसराय, मई 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बलिया-बेगूसराय रेलवे लाइन के बीच महमदपुर के समीप रेल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक बलिया थाना के रहाटपुर गांव निवासी शंकर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र परमीत कुमार था। पेशे से वह निजी शिक्षक था। शहर के डाकबंगला रोड में गणित शिक्षक परमीत सर के नाम से काफी फेमश था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के अन्य सहयोगी आपस में बातचीत कर रहे थे कि परमीत गणित के अच्छे शिक्षक थे। लेकिन इधर कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में चल रहे थे। मृतक का लोहियानगर मोहल्ला में जमीन भी थी। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.