समस्तीपुर, जून 7 -- ताजपुर। स्थानीय रेफरल अस्पताल ताजपुर में रविवार को एक घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से लाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी व्यक्ति डुमरा, सीतामढ़ी का अभिषेक कुमार (30) बताया गया। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि जख्मी आदमी कोआरी 63 नंबर गुमटी के पास ट्रेन से गिरकर घायल अवस्था में पड़ा था। जीआरपी के द्वारा एम्बुलेंस नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस चालक ने उसे लाकर भर्ती कराया। बताया कि सूचना पाकर घायल के परिजन भी समस्तीपुर सदर में पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक घायल, भर्ती यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर युवक घायल, भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...