आगरा, जून 3 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल होने पर जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला को पुलिस ने उसके परिजनों से मिला दिया है। बिहार से आए उसके भाई एवं भाभी महिला को अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक गत 25 मई को एंबुलेंस ने एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यह महिला नगला चींटा के समीप ट्रेन से गिरकर घायल हो गई थी और बोलने में भी असमर्थ थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। बेहतर उपचार के लिए उसे अलीगढ़ भेजा, जहां स्थिति सामान्य होने पर सोशल नेटवर्किंग से उसकी पहचान के प्रयास किए। यह भी पढ़ें- ओंदा गांव के रेलवे लाइन के पास मिली जख्मी महिला की मौत महिला की पहचान फूलवती निवासी जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को महिला ...