रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा जवाहरनगर भुईयां टोली निवासी किशुन नायक शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से गिर कर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किशुन बरका-आदरा पैसेंजर ट्रेन से जा रहे थे। इसी दौरान बड़कीपोना ओवरब्रिज के समीप चलती ट्रेन से गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हे गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद किशुन नायक को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.