ट्रेन से गिरकर गंभीर युवक की इलाज के दौरान मौत
देवघर, जून 13 -- जसीडीह। जसीडीह आरपीएफ द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उठाए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जसीडीह के संताली मोहल्ला अवस्थित गुलजार बाग निवासी बादल सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को जसीडीह आरपीएफ को सूचना मिली थी कि अप हिमगिरी एक्सप्रेस से गुड शेड के समीप एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर आरपीएफ जवान विजय पासवान और विवेकानंद मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज शुरू कराया। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवक को घर ले जाया गया था। परिजनों के अनुसार समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.