फतेहपुर, फरवरी 17 -- खागा। हरियाणा से बिहार राज्य के मधुबनी जिले में स्थित अपने घर लौट रही किशोरी की कालका एक्सप्रेस से गिरकर मरणासन्न हो गई। किशोरी को मरणासन्न अवस्था में इलाज के लिए हरदो सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी अपने भाई व मामा के साथ सफर कर रही थी। बिहार के मधुबनी जिले के थाना क्षेत्र बासोपट्टी में स्थित गांव घुड़बंकी की निवासी 14 वर्षीय किशोरी गुंजा कुमारी कालका एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थी। उसके साथ भाई चंदन व मामा राकेश कुमार भी थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे डाउन ट्रैक पर खागा सतनरैनी के मध्य गुंजा का जी मिचलाया तो वह उल्टी करने के लिए खिड़की के पास गई लेकिन अनियंत्रित होकर बाहर गिर गई। बताया जा रहा है कि वह आपातकालीन खिड़की के पास गई थी। गुंजा के गिरते ही चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई। गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.