जौनपुर, अप्रैल 23 -- जंघई। जंघई रेलवे फाटक के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची जंघई जीआरपी शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे जंघई-भदोही रेल मार्ग पर रेलवे फाटक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय एक व्यक्ति ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था। जीआरपी प्रभारी जंघई सीएल पांडेय ने बताया कि यात्री की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि यात्री की किस ट्रेन से गिरकर मौत हुई और वह कहां से आ रहा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- जंघई में ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...