देवघर, मार्च 10 -- मुख्य रेलखंड के मधुपुर-धमना फाटक के पास पोल संख्या- 296/22 के समीप ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि मृतक चेक शर्ट और काला जींस पैंट पहने है। आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कापंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.