धनबाद, मार्च 1 -- आद्रा-गोमो रेल खंड के खरखरी हॉल्ट के समीप शनिवार दोपहर 1 बजे के आस पास खड़गपुर-गोमो पैसेंजर (बी एन आर) ट्रेन से गिर कर एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। सूचना पाकर मधुबन पुलिस के साथ साथ महुदा आरपीएफ की टीम पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमएच धनबाद भेज दिया। इलाज के दौरान जख्मी महिला की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में स्थानीय मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृत महिला की तस्वीर साझा कर लोगों को पहचान कर स्थानीय पुलिस को सूचित करने जानकारी देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.