चंदौली, अप्रैल 3 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप पटना रेल खंड पर किसी ट्रेन से गिर जाने के कारण अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव देखते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। किसी ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...