मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। संघमित्रा सुपरफास्ट ट्रेन डाउन से रविवार को एक महिला यात्री स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सामान लेने उतरी थी। इसी बीच ट्रेन पीडीडीयू जक्शन के लिए रवाना हो गयी। उसका पति ट्रेन में सवार था। जब पत्नी ट्रेन में नहीं मिली तो वह प्रयागराज कंट्रोल रूम को पत्नी के गायब होने की सूचना दे दी। आरपीएफ के प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि प्रयागराज कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर महिला यात्री तलाश शुरू कर दी गयी। आरपीएफ न ने प्लेटफार्म नम्बर दो से महिला यात्री राधिका कुमारी को बरामद कर दूसरी ट्रेन से पीडीडीयू ले जा कर उसके पति मुन्ना कुमार को सौंप दिया। दोनों बंगलुरु से दानापुर जा रहे थे। मुन्ना कुमार गया जिले के नेयामतपुर, बेलागंज का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.