अररिया, फरवरी 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अररिया कोर्ट से लेकर जोगबनी रेलवे स्टेशन तक झपटमार गिरोह के सदस्य लगातार सक्रिय हैं। ताजा मामला सिमराहा रेलवे स्टेशन का है। सोमवार की रात सिमराहा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक झपटमार डिब्बे में चढ़ गया। ट्रेन खुलते ही उसने एक यात्री का मोबाइल झपट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगा। साहस दिखाते हुए यात्री ने भी ट्रेन से छलांग लगाकर अपना मोबाइल वापस छीन लिया, हालांकि आरोपी फरार हो गया। घटना के दौरान यात्री का आठ वर्षीय भांजा शिवनंदन कुमार और सामान ट्रेन में ही छूट गया। सूचना पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल फारबिसगंज जंक्शन पहुंचे और बच्चे व सामान को आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में सुरक्षित रखवाया। बाद में यात्री रमेश कुमार ने भांजे और सामान को सकुशल प्राप्त कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.