मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर को दबोचा है। बुधवार देर रात प्लेटफॉर्म-02 पर ट्रेन संख्या 15551 दरभंगा-बनारस अंत्योदय एक्सप्रेस के खुलने के बाद सामान्य कोच से कूदकर भागने के क्रम में दोनों को दबोचा। जांच व तलाशी के दौरान उनके पास चोरी के चार स्मार्टफोन व 3600 रुपये नकद मिला। गिरफ्तार बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के पल्टू सहनी (31) और खगड़िया के महेशखूंट के संजय यादव (55) के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।सहायक सुरक्षा आयुक्त (रक्सौल) राजेश कुमार के निर्देश पर जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में दारोगा गोकुलेश पाठक व सिपाही दीपक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.