चक्रधरपुर, मई 25 -- सोनुवा। सोनुवा रेलवे स्टेशन के आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास रविवार देर रात ट्रेन से कट कर युवक व युवती के मौत होने के मामले में दोनों के शव की पहचान हो गई है। दोनों की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र भालुरुंगी गांव के अर्जुन महतो व खुशबु महतो के रुप में हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है। शव के पास से एक रेल टिकट मिला। जो रविवार के दिन टाटानगर से चक्रधरपुर तक का है। पुलिस दोनों के परिजनों से पुछताछ कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- सोनुवा में ट्रेन से कट कर युवक व युवती की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...