ट्रेन से कटा यात्री का पैर, पौन घंटे तड़पता रहा
मुंगेर, मई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-भागलपुर और जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से उतरने के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक यात्री ने अपना पैर गंवा दिया, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि घायल यात्री कटे पैर और खून से लथपथ हालत में जमालपुर स्टेशन के स्ट्रेचर पर करीब पौने घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन रेल एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी।
पहली घटना पहली घटना जमालपुर-रतनपुर रेलखंड के बीच 212 नंबर रेलवे पुल आशिकपुर के पास हुई। बताया जाता है कि भागलपुर से आ रही अप मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस से नया रामनगर निवासी नवल किशोर का पुत्र गुलशन कुमार उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.