ट्रेन से कटने वाली वृद्धा के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमरोहा, मार्च 25 -- गजरौला। क्षेत्र में बृजघाट रेलवे पुल पर सोमवार शाम ट्रेन के सामने में कूदकर जान देने वाली वृद्धा की शिनाख्त मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस वृद्धा की शिनाख्त में जुटी है। शव मोर्चरी पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार बृजघाट रेलवे पुल पर सोमवार शाम एक वृद्धा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव रेलवे ट्रैक से हटवाया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरपीएफ टीम ने शव की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर बृजघाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि क्षत-विक्षत महिला के शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.