अमरोहा, मार्च 30 -- क्षेत्र में बृजघाट रेलवे पुल पर बीते सोमवार शाम ट्रेन के सामने में कूदकर जान देने वाली वृद्धा की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। जानकारी के अनुसार बृजघाट रेलवे पुल पर सोमवार शाम एक वृद्धा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव रेलवे ट्रैक से हटवाया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरपीएफ टीम ने शव की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सूचना पर बृजघाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.