ट्रेन से कटने जा रही महिला को यूपी-112 ने बचाया
भदोही, सितम्बर 5 -- भदोही, संवाददाता। ट्रेन से कटकर जान देने जा रही महिला को यूपी-112 के जवानों ने बचा लिया। सूचना के कुछ ही देर बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला को रेलवे फाटक सराय जगदीश के पास रेलवे ट्रैक से उसे हटाया। जिससे उसकी जान बच गई। यूपी-112 पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे के आसपास किसी ने फोन किया। कहा कि एक महिला गोपीगंज थाना क्षेत्र के सराय जगदीश रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान देने जा रही थी। सूचना के कुछ ही देर बाद पीआरवी-6746 के जवान वहां पहुंचे। जहां पर महिला को रेलवे लाइन पर चलते हुए देखा गया। कुछ ही देर में गाड़ी आने वाली थी। ऐसे में जवानों ने महिला को रेलवे लाइन से हटाने का काम किया। उसे बात करके समझाया और स्वजनों से संपर्क करके उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पन्नुपुर, गोपीगंज गांव की 35 साल की महिला की जान बचाने के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.